पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाप्रबंधक ने किया अभियान का निरीक्षण

महाप्रबंधक ने किया अभियान का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्रीके स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा के बाद रेलवे स्टेशनों के हालात सुधारने के लिए शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आरसी अग्रवाल ने जयपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के अलावा स्टेशन परिसर और पार्किंग क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कई जगह फैली गंदगी पर नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए। अग्रवाल ने निर्देश दिए कि यदि किसी स्थान पर गंदगी पाई गई तो जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कहा। उन्होंने स्टॉल संचालकों को स्टॉल्स के पास डस्टबिन रखने और गंदगी नहीं होनी देने की जिम्मेदारी दी।