- Hindi News
- आरयू में एसएफएस क्लासेज को लेकर प्रदर्शन
आरयू में एसएफएस क्लासेज को लेकर प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थानयूनिवर्सिटी में एसएफएस कक्षाओं के संचालन का समय बदलने और एसएफएस के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने शुक्रवार को कुलपति सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। परिषद के महानगर मंत्री आशीष चौपड़ा और विवि इकाई अध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्यद्वार पर एकत्रित हुए और कुलपति सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद कुलपति डॉ देवस्वरूप बातचीत के लिए आए। कुलपति ने दोनो समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र लौट गए।