बीडीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
बीडीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
जयपुर।सांगानेरपंचायत समिति की विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम के खिलाफ शुक्रवार को प्रधान सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में सदस्यों ने नौ बिंदुओं की शिकायत जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र सोनी को भेजकर जांच कार्यवाही की मांग की है। बैठक में मौजूद 22 में से 20 सदस्यों ने बीडीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर जांच की मांग की है। दो सदस्य प्रस्ताव के पक्ष में नहीं थे।