पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाहरगढ़ रेस्टोरेंट खाली कराने के विरोध में प्रदर्शन

नाहरगढ़ रेस्टोरेंट खाली कराने के विरोध में प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाहरगढ़ रेस्टोरेंट खाली कराने के विरोध में प्रदर्शन

जयपुर।नाहरगढ़फोर्ट स्थित राजस्थान पर्यटन विकास निगम के रेस्टोरेंट को खाली कराने के विरोध में निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष तेजसिंह राठौड़, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह, महामंत्री रामकिशोर पारीक ने निगम प्रशासन के इस मामले पर चुप्पी साधने पर कहा कि वे अगर इस मामले पर पुरातत्व विभाग को विरोध नहीं जताएंगे तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने फैसला लिया कि वे 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर भी किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे और काली पट्टी बांध विरोध करेंगे।