- Hindi News
- काम जो जीरो हो गया था वह चलने लगा है, अगले साल दिखने लगेगा परिवर्तन
काम जो जीरो हो गया था वह चलने लगा है, अगले साल दिखने लगेगा परिवर्तन
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे का कहना है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम इसलिए शुरू किया ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए जयपुर नहीं आना पड़े। लोग मुझसे इसका नतीजा पूछते हैं। मैं कहती हूं कि जो काम पिछली सरकार में जीरो हो गया था वह चलने तो लगा, अगले साल तक परिवर्तन भी दिखने लगेगा।
एसओ तथा एएस के एडहॉक प्रमोशन की फाइल मंजूर: मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने सेक्शन ऑफिसर से सहायक सचिव तथा सहायक निजी सचिव से निजी सचिव के एडहॉक प्रमोशन की फाइल को मंजूरी दे दी है और जल्द ही प्रमोशन की सूची जारी कर दी जाएगी। इस पदोन्नति से 17 सेक्शन ऑफिसर, सहायक सचिव बनेंगे तथा 26 सहायक निजी सचिव, निजी सचिव बनेंगे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश गौड़ की ओर से कर्मचारियों के लिए की गई मांगों पर उन्होंने आश्वासन दिया कि ...आपने कह दिया, मैंने सुन लिया, जैसे-जैसे डिस्कस होगा काम करेंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि आपके काम करने हैं, आप यह मत सोचो की मैडम आपको घुमा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक हम 60 डीपीसी कर चुके हैं।
मार्चतक आचार संहिता में उलझी रहेगी सरकार
उन्होंनेअपने मौजूदा कार्यकाल में काम की रफ्तार को लेकर कहा कि मार्च तक ज्यादातर आचार संहिता लगी रहेगी। फिर भी हमें जनता के कामों को पूरा करना है। उन्होंने सचिवालय कर्मचारियों से कहा कि जो भी व्यक्ति यहां से जाता है वह सरकार की छवि साथ लेकर जाता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पांच दिनों का कार्य सप्ताह मिलता है इसका पूरा उपयोग किया जाना चाहिए।
विशेष संवाददाता| जयपुर
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे का कहना है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम इसलिए शुरू किया ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए जयपुर नहीं आना पड़े। लोग मुझसे इसका नतीजा पूछते हैं। मैं कहती हूं कि जो काम पिछली सरकार में जीरो हो गया था वह चलने तो लगा, अगले साल तक परिवर्तन भी दिखने लगेगा।
एसओ तथा एएस के एडहॉक प्रमोशन की फाइल मंजूर: मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने सेक्शन ऑफिसर से सहायक सचिव तथा सहायक निजी सचिव से निजी सचिव के एडहॉक प्रमोशन की फाइल को मंजूरी दे दी है और जल्द ही प्रमोशन की सूची जारी कर दी जाएगी। इस पदोन्नति से 17 सेक्शन ऑफिसर, सहायक सचिव बनेंगे तथा 26 सहायक निजी सचिव, निजी सचिव बनेंगे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश गौड़ की ओर से कर्मचारियों के लिए की