पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के बयान पर विधायक भंसाली को नोटिस

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के बयान पर विधायक भंसाली को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कार्यकर्ताओंकी उपेक्षा की वजह से उप चुनावों में भाजपा की हार संबंधी सार्वजनिक बयान देना जोधपुर शहर के भाजपा विधायक कैलाश भंसाली को भारी पड़ गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए विधायक कैलाश भंसाली और नगर निगम जोधुपर में प्रतिपक्ष के नेता गणेश बिजाणी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दोनों नेताओं को 18 दिन में जवाब देने को कहा है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला भाजपा का संसदीय बोर्ड करेगा।



भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाश नाथ भट्ट ने बताया कि जोधपुर के विधायक कैलाश भंसाली गणेश बिजाणी ने 23 सितंबर को मीडिया में पार्टी विरोधी वक्तव्य दिया था। जिस पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने दोनों कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों ना उनके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाए।