- Hindi News
- आयुर्वेदिक दवा निर्माताओं के लिए लाइसेंस की राह खुली
आयुर्वेदिक दवा निर्माताओं के लिए लाइसेंस की राह खुली
जयपुर| प्रदेशमें आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली यूनिटों को लाइसेंस देने के लिए सरकार जल्द निर्धारित योग्यता वाले अनुज्ञापन अधिकारी की नियुक्ति करने के साथ ही अधिसूचना जारी करेगी। इससे प्रोडक्ट लाइसेंस, नवीनीकरण एवं फार्मूलेशन का काम प्रभावित नहीं होगा। इस संबंध में चिकित्सा मंत्री ने शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित रिव्यू बैठक में कई निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (आयुर्वेद) गुरजोत कौर, आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. राधेश्याम शर्मा, संयुक्त सचिव ताराचंद मीणा, आयुर्वेद निदेशक आशुतोष गुप्ता, होम्योपैथी निदेशक डॉ.मोहन सिंह शेखावत, यूनानी निदेशक डॉ.सैय्यद मोहम्मद नाजम समेत अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है दैनिक भास्कर के 9 सितंबर के अंक में अनुज्ञापन अधिकारी का तीन माह से पद खाली शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी, जिसमें दवा निर्माता यूनिटों के प्रभावित होने का खुलासा किया गया था।