- Hindi News
- आरयू का नामकरण शेखावत के नाम करने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन
आरयू का नामकरण शेखावत के नाम करने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन
जयपुर. राजस्थान स्टेट यूनिवर्सिटीज ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से राजस्थान विश्वविद्यालय(आरयू) का नाम पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत के नाम से रखे जाने की मांग को लेकर ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यपाल को बताया कि राज्य के जोधपुर विवि का नाम पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास से, उदयपुर िववि का नाम मोहनलाल सुखाडिय़ा के नाम से पत्रकारिता विवि का नाम स्व. हरिदेव जोशी के नाम से तत्कालीन सरकारों द्वारा रखा गया है। राज्यपाल ने कहा कि स्व. शेखावत के नाम से अायू का नाम हो तो उन्हें प्रसन्नता होगी, वे इस संबंध मे मुख्यमंत्री से विशेष चर्चा करेंगे।