पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगा मनपसंद भोजन

अब ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगा मनपसंद भोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| रेलमें सफर करने वालों को जल्द ही ‘रेडी टू ईट’ भोजन मिलेगा। इसे लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है। रेडी टू ईट योजना की घोषणा पिछले रेल बजट में की गई थी। प्रथम चरण में यह सुविधा उन्हीं मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलेगी, जिनमें पैंट्री की सुविधा है। इन ट्रेनों में योजना सफल होने के बाद अन्य ट्रेनों में इसकी शुरूआत की जाएगी। योजना अनुसार, खाने से पहले यात्रियों को मैन्यू बताया जाएगा। यात्री मैन्यू के हिसाब से ऑर्डर दे सकेंगे। मैन्यू में भोजन का वजन, दर एवं ब्रांड का नाम लिखा होगा। यात्रियों को भोजन प्रिंटेड रेट पर ही दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए भारतीय रेल ने उत्तर पश्चिम रेलवे को नोडल एजेंसी बनाया गया है।