- Hindi News
- पहल में नाम जुड़वाने को आज खुलेगी एजेंसियां
पहल में नाम जुड़वाने को आज खुलेगी एजेंसियां
जयपुर| पहलयोजना के आवेदन लेने के लिए गैस एजेंसियां रविवार 10 से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेंगी। यह फैसला ऑयल कंपनियों की बैठक में शनिवार को हुआ। इस दौरान उपभोक्ता एजेंसियों पर अपने गैस कनेक्शन और बैंक खातों को जुड़वा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने घरेलू गैस की सब्सिडी बैंक खातों में जमा कराने की घोषणा कर रखी है। योजना से जुड़ने के लिए ग्राहकों को आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ, बैंक पासबुक के पहले पेज या चैक की फोटोकॉपी लानी होगी। उपभोक्ता चैक की फोटो कॉपी की जगह कैंसिल चैक भी ले जा सकते हैं। पहल योजना के जिला समन्वयक राजेश मीणा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को गैस एजेंसियां खोलने का निर्णय लिया गया है।