पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तक 51, दो और धर्मस्थल हटाए

अब तक 51, दो और धर्मस्थल हटाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेडीएने शनिवार को एमआई रोड म्यूजियम रोड पर कार्रवाई करके दो धार्मिक स्थल को शिफ्ट करने की कार्रवाई की। इनको मिलाकर अब तक सड़क के बीच से हटाए गए धर्मस्थलों की संख्या 51 हो गई है। यह दोनों धार्मिक सड़क सीमा में रहे थे और इनसे ट्रैफिक बािधत हो रहा था। जेडीए के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरविंद आर्य के मुताबिक म्यूजियम रोड पर धार्मिक स्थल (मजार) शिफ्ट करने से पहले लोगों से समझाइश की थी। इसके बाद दस्ते ने कार्रवाई की। जेडीए शीघ्र ही एमडी रोड से 4 अन्य धार्मिक स्थल हटाएगा। इसी तरह एमआई रोड पर रामलीला मैदान के बाहर धार्मिक स्थल (शिव मंदिर) को शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात भी कुछ समय के लिए जाम रहा।

^ट्रैफिकको सुगम बनाने के लिहाज से जेडीए ने अब तक 51 धार्मिक स्थलों को शिफ्ट किया। खास बात यह रही कि सारी कार्रवाई बातचीत से ही हुई। इसमें लाेगों का भी सहयोग रहा। -पवन अरोड़ा, सचिव, जेडीए