पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दाल दलहनों के भाव गिरे

दाल दलहनों के भाव गिरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | कमजोरग्राहकी के चलते स्थानीय थोक मंडियों में शनिवार को दाल दलहनों में और गिरावट दर्ज की गई। दो-तीन दिनों के अंतराल में मूंग मोगर में 300 रुपए निकल गए। थोक में मूंग का मोगर 9300 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। मूंग छिलका दाल भी इतनी ही मंदी के साथ 8200 से 8500 रुपए बेची गई। नया मूंग आने में अभी काफी समय है, लेकिन ऊंचे भावों पर उपभोक्ता मांग नहीं होने से दालों में नरमी का रुख देखा जा रहा है। उड़द मोगर एवं उड़द छिलका दाल में 200 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी रही। चौला मोगर, अरहर दाल तथा मलका मसूर में भी 100-100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट गई।

मंडियोंमें 10 हजार बोरी नई सरसों आई : प्रदेशकी उत्पादक मंडियों में शनिवार को 10 हजार बोरी नई सरसों की आवक होने के समाचार हैं। इसमें 17 फीसदी तक नमी बताई जा रही है। मंडियों में नई लूज सरसों के भाव 3000 से 3200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। इस बीच मिल डिलीवरी पुरानी सरसों 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 40 रुपए मंदी होकर 3790 रुपए प्रति क्विंटल पर थमी। समर्थन पाकर एगमार्क सरसों तेल 15 से 25 रुपए प्रति टिन सस्ता हो गया। सरसों खल प्लांट 40 रुपए की गिरावट के साथ 1760 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। उधर कांडला पोर्ट पर मस्टर्ड डीओसी 15,600 रुपए प्रति टन पर 400 रुपए टूट गई।







थोक बाजार भाव इस प्रकार रहे:- तेल-तिलहन : सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 3790 रुपए प्रति क्विंटल। सरसों तेल (15 किलो) रुचि गोल्ड 1210, नेताजी 1240, पिंकसिटी 1205, टाइगर गोल्ड 1210, हनुमान 1180, राहत 1205 रुपए। सोयाबीन रिफाइंड (15 किलो) फॉर्चून 1175, नेताजी 1185 रुपए। वनस्पति घी अशोका 795, स्कूटर 795 रुपए (15 लीटर)। मूंगफली रिफाइंड (15 लीटर) चांदी सिक्का 1450, नेताजी 1475, पंकज 1430 रुपए। मूंगफली फिल्टर (15 किलो) स्वदेशी 1550 रुपए।











तेल टैंकर (प्रति क्विंटल) मूंगफली तेल गुजरात लूज 10,000, सरसों तेल जयपुर डिलीवरी 7,200, मुंबई पाम 5,080, मुंबई सोया रिफाइंड 6,250 रुपए।