सोना 500, चांदी 1100 रुपए सस्ती
अंतरराष्ट्रीयनरमी के बीच स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में मंदी का रुख रहा। सोना स्टैंडर्ड 500 रुपए लुढ़ककर 27,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थमा। जेवराती सोना भी 400 रुपए की नरमी के साथ 26,300 रुपए बिका। औद्योगिक मांग घटने से चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 1100-1100 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। भाव इस प्रकार रहे:- चांदी (999) 37,500, चांदी रिफाइन 37,000 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,550 रुपए, सोना जेवराती 26,300 रुपए, वापसी 25,700 रुपए प्रति 10 ग्राम।