जयपुर क्लब ने सुराणा को हराया
जयपुर . धनराजयादव के अर्धशतक (72) के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से जयपुर क्लब ने डिवीजन क्रिकेट में सुराणा एकेडमी को 41 रन से हराया। केएल सैनी स्टेडियम पर खेले गए मैच में जयपुर क्लब ने 9/175 रन बनाए। मैच में रुकावट आने के कारण सुराणा एकेडमी को 33 ओवर में 155 रन का लक्ष्य दिया गया, लेकिन टीम 114 रन ही बना सकी। जयपुर क्लब के गौरव मीणा ने तीन तथा रवि, गजेंद्र धनराज ने दो-दो विकेट लिए। इस बीच सुराणा एकेडमी के मालिक डॉ. हेमेंद्र सुराणा के अंपायर से बहस करने पर खेल 70 मिनट रुका रहा।