पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर सीकर हाईवे पर टोल बूथ शुरू होते ही विरोध, अफसर को कैद किया

जयपुर-सीकर हाईवे पर टोल बूथ शुरू होते ही विरोध, अफसर को कैद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोल का असर : 90 रु. की एक किलो चीनी

टोलटैक्स का असर भी कम दिलचस्प नहीं है। अखैपुरा का हरफूल पड़ोस के गांव रानोली में कार से गया। आने-जाने का 55 रु. टोल देना पड़ा। वहां से एक किलो चीनी खरीदकर लौटा। 35 रु. की चीनी 90 रुपए किलो पड़ी।

भास्कर न्यूज | पलसाना (सीकर)

जयपुर-सीकरहाईवे पर अखैपुरा के पास शुक्रवार को टोल बूथ शुरू होते ही विरोध शुरू हो गया। ग्रामीणों ने 18 पंचायतों को टैक्स में छूट देने और काम पूरा नहीं होने तक टैक्स नहीं वसूलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जाम लगाया। इस बीच एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीके सिंह बातचीत के लिए पहुंचे। वे बातचीत बीच में छोड़कर जाने लगे तो ग्रामीणों ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। देर शाम तक सुलह का दौर चलता रहा। मांगें मानने के आश्वासन के बाद देर शाम मामला सुलझा।