- Hindi News
- 180 दिन, 10 करोड़ कमीशन, अाईएएस असवाल गिरफ्तार
180 दिन, 10 करोड़ कमीशन, अाईएएस असवाल गिरफ्तार
{निगम के एक्सईएन ने लगाया था 15 लाख रुपए कमीशन देने का आरोप
{रिटायरमेंट से 4 दिन पहले नगर निगम के पूर्व सीईओ पर एसीबी की कार्रवाई
एक्सईएन की गिरफ्तारी के 46 दिन बाद असवाल तक पहुंची एसीबी
{10अगस्त 2014 को एक्सईएन जेसवानी को 15 लाख रु. और 46 फाइलों के साथ असवाल के सरकारी आवास के बाहर पकड़ा गया। जेसवानी ने पूछताछ में बताया था-वह असवाल के घर लाकर ही ठेकेदारों की फाइलें अप्रूव कराता था। एवज में प्रति टेंडर डेढ़ फीसदी के हिसाब से कमीशन असवाल को देता था।
{ 11 अगस्त को असवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज
{26 सितंबर 2014 : शाम 4 बजे एसीबी असवाल के घर पर पहुंची। असवाल को पकड़कर एसीबी मुख्यालय लाया गया। रात 8 बजे गिरफ्तारी।
सहयोग नहीं किया तो पकड़कर लाए
एसीबीशुक्रवार शाम असवाल से पूछताछ के लिए शिव मार्ग स्थित उनके घर पहुंची। असवाल ने जांच में सहयोग नहीं किया, साथ चलने से भी मना कर दिया। आधे घंटे के ड्रामा के बाद आखिर एसीबी असवाल को पकड़कर मुख्यालय ले आई। असवाल को धारा 120बी और पीसी एक्ट (भ्रष्टाचार निरोधक निवारण अधिनियम) की धारा 8, 13(1बी), 13(1ई),13(2) और 13(1डी) सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
भास्कर न्यूज | जयपुर
कमीशनखोरीके मामले में एसीबी ने रिटायरमेंट से ठीक चार दिन पहले नगर निगम के पूर्व सीईओ आईएएस लाल चंद असवाल को गिरफ्तार कर लिया। असवाल पर निगम के ही एक्सईएन पुरुषोत्तम जेसवानी ने ठेकेदारों से वसूला गया कमीशन लेने का आरोप लगाया था। जेसवानी को 10 अगस्त को असवाल के सरकारी आवास के बाहर एसीबी ने 15 लाख रुपए की नकदी और 46 फाइलों के साथ पकड़ा था। जेसवानी ने एसीबी को बताया था कि वह ठेकेदारों से कमीशन के तौर पर लिए गए 15 लाख रुपए असवाल को ही देने जा रहा था। असवाल 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं।
हरकाम के लिए 10% कमीशन
असवालके पिछले छह माह के कार्यकाल के दौरान ठेकेदारों को 110 करोड़ रु. का भुगतान हुआ था। जांच में सामने आया है कि आरोपी असवाल ठेकेदारों को टेंडर जारी करने, बिल पास करने और भुगतान की एवज में 10 फीसदी तक का कमीशन लेता था। यानी पिछले छह माह में असवाल ने ठेकेदारों से बतौर कमीशन करीब 10 करोड़ रु. तक वसूले। जिन ठेकेदारों से असवाल ने कमीशन लिया था। उन्होंने भी एसीबी से भी संपर्क किया है। शेष| पेज 6
-एक्