जयपुर | राज्यकर्मियों का डीए बढ़ाने के सात दिन बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को आईएएस, आईएफएस और आईपीएस अफसरों का महंगाई भत्ता भी 7 प्रतिशत बढ़ा दिया। अब अखिल भारतीय सेवा के इन अफसरों का डीए भी बढ़कर राज्य कर्मियों के बराबर 107% हो गया है। वृद्धि 1 जुलाई 2014 से लागू होगी।