पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे फेज के लिए अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंट

दूसरे फेज के लिए अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर मेट्रो

िवसं., जयपुर| जयपुरमेट्रो के दूसरे चरण की डीपीआर के रिव्यू के लिए अब इंटरनेशनल कंसल्टेंट कंपनी नियुक्त की जाएगी। इसके लिए इंटरनेशनल लेवल की 18 से 20 कंपनियों ने रुचि दिखाई है। जयपुर मेट्रो की साधारण सभा में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक करीब 23 किलोमीटर लंबी दूरी के दूसरे फेज की मेट्रो लाइन के लिए पिछले दिनों टेंडर किए गए थे। इसमें जिन अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंट ने रुचि दिखाई है, उन्हें अब प्री-बिड के लिए आमंत्रित किया जाएगा और उनमें से एक कंपनी को उसकी योग्यता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा। यह कंपनी मौजूदा संशोधित डीपीआर को हर पैमाने से जांचेगी और अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव उच्च तकनीक के आधार पर उसमें आवश्यकता पड़ेगी तो संशोधन करेगी।

अब तक यह

जयपुर मेट्रो के सीएमडी निहालचंद गोयल ने बताया कि फेज दो के लिए अप्रैल 2011 में डीपीआर बनाई गई थी, जिसमें प्रोजेक्ट की लागत 6500 करोड़ रुपए तय की गई थी। इसके बाद डीएमआरसी से इसे संशोधित कराया गया। इसमें ट्रैक रूट के दो स्थानों को नया जोड़ा गया, जिनमें एयरपोर्ट कलेक्ट्रेट सर्किल शामिल हैं। इससे अंडरग्राउंड ट्रैक 5 किलोमीटर से बढ़कर 10 किलोमीटर हो गया अन्य कई सुविधाओं को, तकनीक को इससे जोड़ा गया। ऐसे में फाइनल संशोधित डीपीआर अगस्त 2014 में आई, जिसमें प्रोजेक्ट लागत बढ़कर करीब 10,300 करोड़ रुपए हो गई। चूंकि समय के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीक बदलती रहती है और लागत भी बदल सकती है, ऐसे में अब इस संशोधित डीपीआर के लिए नई कंसल्टेंट कंपनी तय की जा रही है। इसकी जानकारी एडीबी और राज्य सरकार को दी गई है।

दिसंबर में वन-बी में आएगी तेजी

गोयल ने बताया कि चांदपोल से बड़ी चौपड़ तक अंडरग्राउंड मेट्रो टनल का सिविल काम दिसंबर में गति पकड़ लेगा। इसके लिए प्रारंभिक काम इसी माह पूरे हो जाएंगे। इसके बाद टनल बोरिंग मशीन चांदपोल पर बनाए गए शाफ्ट में स्थापित कर दी जाएगी। इसके साथ ही काम तेजी से शुरू हो जाएगा। इसकी निर्माण योजना इस प्रकार बनाई गई है कि छोटी चौपड़ पर ट्रेफिक का डायवर्जन केवल 6 माह तक ही करना पड़े। बड़ी चौपड़ पर यातायात का डायवर्जन दीपावली के बाद किया जाएगा। वहां भी केवल 6 माह के लिए ही ट्रैफिक ब्लाॅक होगा। बैठक में कंपनी के 2013-14 के वित्तीय परिणामों और आडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। गोय