पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय कथारंग समारोह आज से

दो दिवसीय कथारंग समारोह आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानफोरम और पीपुल्स मीडिया थिएटर की ओर से शनिवार से दो दिवसीय नाट्य समारोह ‘कथारंग’ का आयोजन किया जाएगा। दुनिया के महान कथाकारों की कहानियां पर आधारित नाटकों के सातवें समारोह में इस वर्ष प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा, उदयप्रकाश और हरिशंकर परसाई की कहानियों का मंचन किया जाएगा। नाटकों का मंचन शनिवार और रविवार को शाम 7 बजे रवींद्र मंच में किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अशोक राही ने बताया कि इस मौके पर हरिशंकर परसाई की कहानी ‘बेचारा कॉमन मैन’ और ‘सदाचार का ताबीज’, उदयप्रकाश की कहानी ‘अपराध’ और विजयदान देथा की कथा ‘पग री जूती’ नामक नाटकों को अनिल भागवत, सुनील वर्मा, विनीता नायर और सुनील तिवारी नागपाल के निर्देशन में मंचित किया जाएगा। इनके अलावा कथारंग में पहली बार एक अंग्रेजी नाटक ‘द वेडिंग स्टोरी’ का मंचन भी किया जाएगा, जिसका निर्देशन प्रियंका चंदानी कर रही हैं। इस अवसर पर जयपुर रंगमंच के 2 रंगकर्मी शहजोऱ अली और के.के.कोहली को कथारंग सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।