पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर उपवनसंरक्षक (वन्यजीव) नेचर ऑफ राजस्थान जयपुर की ओर

सिटी रिपोर्टर उपवनसंरक्षक (वन्यजीव) नेचर ऑफ राजस्थान जयपुर की ओर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर उपवनसंरक्षक (वन्यजीव) नेचर ऑफ राजस्थान जयपुर की ओर से 1 से 7 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाएगा। पहले दिन वन्यजीवों पर फिल्म शो, पर्यावरण पाठशाला, वन्य जीवन पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पूरे सप्ताह स्टूडेंट्स को स्मृति वन, जमवारामगढ़ अभयारण्य, नाहरगढ़ अभयारण्य, रायसर रेंज और नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क आमेर पर विजिट करवाया जाएगा। मानद सचिव डॉ. सूरज जिद्दी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से स्मृति वन में नेचर पेंटिंग, पक्षी वृक्ष पहचान, प्रकृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता स्कूल कॉलेज लेवल, वन्यप्राणी पहचान प्रतियोगिता वन्यजीव संरक्षण की चुनौतियों पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह