- Hindi News
- नवरात्र के दौरान फूड लवर्स को मिलेगा डिलीशियस फूड का साथ
नवरात्र के दौरान फूड लवर्स को मिलेगा डिलीशियस फूड का साथ
नवरात्रके नौ दिन फूड लवर्स के लिए भी खास रहते हैं। इन दिनों में व्रत करने वालों के सामने सीमित ऑप्शन रहते हैं। जयपुराइट्स के लिए शहर के होटल्स ने नवरात्र स्पेशल मेन्यू डिजाइन किए हैं। इनमें नए एक्सपेरिमेंट के साथ फूड लवर्स और विजिटर्स को वैरायटी के साथ जायकेदार डिशेज का स्वाद मिल सकेगा। फूड प्रमोशन और स्पेशल मैन्यू- फूड प्रमोशन के तहत जहां होटल्स में विजिटर्स को स्पेशल ऑफर और स्पेशल डिशेज सर्व की जाएंगी, वहीं नवरात्र बुफे में कई नए ऑप्शन रखे जाएंगे।
Food fest
कुट् टू के आटे का केक और पालक हलवा
होटल हिल्टन के शेफ मुकुल अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र को ध्यान में रखते हुए डिफरेंट फूड सेगमेंट तैयार किए जा रहे हैं। कंटेम्परेरी इंडियन फूड का खास ख्याल रखा जाएगा। सूप स्टार्टर, स्वीट और मेन कोर्स में पालक पर फोकस रहेगा। पालक का हलवा भी डेजर्ट में बेहतरीन एक्सपेरिमेंट रहेगा। इसके साथ ही छेने के कोफ्ते और दही के कबाब बनाए जाएंगे। समक के चावल, कु़ट्टू आटा, कच्चे केले, साबुदाना, फ्रूट, अरबी को विभिन्न तरीके से प्रजेंट किया जाएगा। खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाएगा। होटल आईटीसी राजपूताना में भी नवरात्र स्पेशल मेन्यू रखा गया है। इसमें कु़ट्टू की पकौड़ी, सागो की खीर, साबुदाना खिचड़ी, आलू-जीरा सहित कई डिशेज तैयार की गई हैं। होटल रेडिसन ब्लू में भी 3 अक्टूबर तक नवरात्र फूड फेस्टिवल रखा गया है। होटल ललित के शेफ विक्रम सिंह ने बताया कि नवरात्र मेन्यू में सात्विक भोज सर्व किए जाएंगे, जिसमें समक के चावल, पनीर-टमाटर की सब्जी, कचुंबर सलाद, आलम की टिक्की, साबुदाना खीर होंगे। इसके अलावा फ्रेश फ्रूट सलाद और डेजर्ट भी सर्व किए जाएंगे। होटल मैरियट के एग्जीक्यूटिव शेफ साहिल अरोड़ा ने बताया कि नवरात्र स्पेशल थाली में चार तरह की थाली डिजाइन की जाएगी, जिसमें व्रत का पूरा खाना या देश के खास मंदिरों में मिलने वाला सात्विक खाना सर्व किया जाएगा। नए तरह के फूड एक्सपेरिमेंट के तहत कुट्टु के आटे से खास तरह का एग-लेस केक तैयार किया जाएगा। व्रत करने वालों के खाने के स्पेशल फूड जॉइंट फलाहार ने भी फलाहारी चॉकलेट और ड्राई फ्रूट बाइट्स को इंट्रोड्यूस किया है। इसमें काजू बाइट, काजू चोको बाइट, काजू मैंगो बाइट के साथ नई डिशेज हैं।
होटल्स में नवरात्र स्पेशल मेन्यू