पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडितों की मदद के लिए न्यायाधीश रस्तोगी ने 31 हजार रु. दिए

बाढ़ पीडितों की मदद के लिए न्यायाधीश रस्तोगी ने 31 हजार रु. दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जम्मू-कश्मीरमें हाल ही बाढ़ से हुई त्रासदी से पीडि़तों की सहायतार्थ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश अजय रस्तोगी ने शनिवार को 31 हजार रु. का चेक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष के लिए प्रेषित किया। प्राधिकरण के सदस्य सचिव के.बी. कट्टा ने बताया कि न्यायाधीश रस्तोगी ने प्राधिकरण के जयपुर एवं प्राधिकरण के अधीनस्थ सभी जिला एवं ताल्लुका स्तर पर कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों को भी अंशदान के लिए एक दिन के वेतन के तुल्य राशि सहायता कोष में देने के निर्देश जारी किए हैं।

उधर, सचिवालय कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों के एक दिन का वेतन जम्मू कश्मीर आपदा के लिए दिए जाने का संकल्प पत्र शनिवार को मुख्यमंत्री को सौंपा गया। पत्र कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुकेश गौड़ पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल के नेतृत्व में सौंपा गया।