पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला फीस समितियों के गठन के आदेश डीईओ माध्यमिक होंगे अध्यक्ष

जिला फीस समितियों के गठन के आदेश डीईओ माध्यमिक होंगे अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकीकरण के अधूरे निर्देशों ने बढ़ाई परेशानी

जयपुर| शिक्षाविभाग ने जिला फीस समितियों के गठन के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा सचिव की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र भेजकर कमेटियों में जल्द नियुक्तियां करने को कहा गया है। कलेक्टरों की ओर से इस समिति में तीन सदस्य नियुक्त किए जाने हैं। इनमें अभिभावक निजी स्कूलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। समितियों में अध्यक्ष सहित 9 सदस्य होंगे। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक या माध्यमिक प्रथम अध्यक्ष होगा और अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम सदस्य सचिव होगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, संस्कृत शिक्षा निदेशक की ओर से नामित डीईओ रेंक का संस्कृत शिक्षा का अधिकारी, कलेक्टर की ओर से नामित अधिकारी और नामित अभिभावकों का प्रतिनिधि, निजी स्कूलों का प्रतिनिधि और अध्यक्ष की ओर से नामित सहायक लेखा अधिकारी सदस्य होंगे।

स्वयंसेवी शिक्षण संस्था संघ के मंत्री किशन मित्तल ने कहा है कि निजी स्कूल संचालक अब जिला समितियों को फीस का लेखा-जोखा सौंपेंगे। इससे उन्हें राज्यस्तरीय फीस कमेटी में नहीं जाना पड़ेगा।

स्कूल व्यवस्था प्रभावित होगी : शिक्षक संघ

अखिलराजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि विभाग की उल्टी चाल के कारण स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था तहस नहस हो गई है। पहले मौखिक आदेश दिए गए। अब लिखित आदेश जारी किए गए हैं। इससे स्कूलों में अगले महीने में भी स्कूलों में पढ़ाई का माहौल नहीं बन पाएगा।

धरनास्थगित

एकीकरणके नए दिशा निर्देश जारी होने के बाद राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने उद्योग मैदान में 22 सितंबर को प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया है। यह जानकारी संगठन के जगेश्वर शर्मा ने दी।

आदेशों में यह है खामियां

>आदेशकेवल शिकायतों के निस्तारण के लिए है। लेकिन उन स्कूलों का क्या होगा, दो नए दिशा निर्देशों के आधार पर एकीकरण से बाहर रहेंगी, लेकिन उनकी विभाग के पास शिकायत नहीं आई।

>विभाग को निर्देश जारी करते समय एकीकरण पर शिकायत या आपत्ति दर्ज कराने की तिथि भी बढ़ानी चाहिए थी, जिसका आदेश में कोई जिक्र नहीं है।

विभाग ने आपत्ति लेने की तिथि नहीं बढ़ाई, जयपुर में 201 में से 66 शिकायतों को माना था सही, अब फिर करनी होगी शिकायतों की जांच