विश्वशांति आध्यात्मिक मेला कल से
जयपुर |प्रजापिता ब्रह्माकुमारीईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आदर्शनगर के दशहरा मैदान में सोमवार से विश्वशांति आध्यात्मिक मेले का शुभारंभ होगा। इस चार दिवसीय मेले पहले दिन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शाम 4 शुरू होगा। इसके बाद 23 से 26 सितंबर तक रोजाना सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से 10 बजे तक प्रतिदिन मेला चलेगा। इसमें मुख्य रूप से नशा मुक्ति के लिए स्टॉल लगाई जाएगी। साथ ही बच्चों से संबंधित समस्याओं और युवाओं के समक्ष आने वाली वर्तमान चुनौतियां से जुड़े कार्यक्रम होंगे।