पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालयों से समाज में पहुंचेगा सफाई का संदेश : शिक्षा मंत्री

विद्यालयों से समाज में पहुंचेगा सफाई का संदेश : शिक्षा मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| शहरके राजकीय महारानी बालिका स्कूल में शनिवार को श्रमदान विशेष सफाई अभियान का शुरुआत की गई। इस मौके पर शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि स्कूलों में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान से पूरे समाज में सफाई का संदेश जाएगा। शिक्षामंत्री ने कलेक्टर कृष्ण कुणाल उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अभियान से लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता आए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

सामाजिक न्याय राज्यमंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि स्कूलों में स्वच्छता होने से विद्यार्थियों के मन में स्वच्छता की प्रवृत्ति और अधिक बलवती होगी। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि 82 विद्यालयों में श्रमदान एवं सफाई कार्य किया गया है। इस अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा, महापौर ज्योति खण्डेलवाल, स्वायत्त शासन सचिव सुधांश पंत, स्कूल शिक्षा सचिव नरेशपाल गंगवार, जिला परिषद सीईओ जितेन्द्र सोनी, निगम सीईओ ज्ञानाराम आिद मौजूद थे। बाद में कलेक्टर ने अभियान के तहत मालवीयनगर सेक्टर-2 के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया।