- Hindi News
- बाॅर्डर रोड का सुधार खुद करेगा पीडब्लूडी
बाॅर्डर रोड का सुधार खुद करेगा पीडब्लूडी
विसं. जयपुर| राजस्थानपीडब्लूडी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जर्जर हो चुकी बॉर्डर सड़कों का सुधार खुद करने का फैसला किया है।
पीडब्लूडी मंत्री यूनुस खान ने बीकानेर संभाग में बाॅर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (ग्रेफ) के अधिकार-क्षेत्र में आने वाली इन सड़कों की स्थिति की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने ऐसी पांच सड़कों की पहचान की है, जिन पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट के अभाव प्रक्रियागत कारणों से ग्रेफ द्वारा सीमा क्षेत्रों की सड़कों का सही तरीके से रख-रखाव नहीं किया जा सका है। बीकानेर संभाग में ‘सरकार आपके द्वार अभियान’ के दौरान भी इन क्षेत्रों में यह समस्या प्रमुखता से सामने आई थी। बीकानेर संभाग के सांसदों विधानसभा सदस्यों ने ग्रेफ सड़कों की हालात की जानकारी दी। इस पर युनूस खान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सबसे पहले इन सड़कों को किसी भी तरह आवागमन योग्य बनाए जाने का है।
इसके लिए तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद पीडब्लूडी इनके पुनर्निमाण रखरखाव का काम शुरू कर देगा। सड़कों पर में जहां धार्मिक स्थल या अस्पताल जैसे स्थान आएंगे, वहां भी जल्द से जल्द सड़कों को ठीक करने की कार्यवाही की जाएगी।
इन सड़कों का होगा सुधार
सूरतगढ़ से अनूपगढ़ 72 किलोमीटर
पदमपुर से डाबला 12.39 किलोमीटर
सादुलशहर से श्री करणपुर 28 किलोमीटर
श्री गंगानगर से श्री करणपुर वाया जेड माइनर 15.80 किलोमीटर
करनपुर से रायसिंहनगर वाया गजसिंहपुर 32.81 किलोमीटर