जयपुर के 8 लोग अब तक नहीं निकल पाए
जयपुर|जम्मू-कश्मीर मेंबाढ में फंसे जयपुर के आठ लोग एक सप्ताह बाद भी नहीं निकल पाए। इनमें तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन व्यक्ति हैं। वे जयपुर से 1 सितंबर को घूमने गए थे। बाढ़ आने पर पहलगाम के पास पनियार गांव में रुके थे। घाटगेट छपर बंधों का मोहल्ला निवासी हाजी जमील अहमद अंसारी ने बताया कि बाढ़ आने के बाद शुक्रवार को पहली बार उनके बेटे का फोन पर संपर्क हुआ। बेटे ने पहलगाम से फोन कर अपनी परेशानी बताई और कहा वे परिवार सहित सुरक्षित हैं। हाजी जमील ने बताया कि उनका बेटा जुनैद, उसकी प|ी आइसा, पोता हारून, पोती रहमत के अलावा गिलानी, मोइन उनकी प|ी और बेटी है। उनके पास राशन तो पहले ही खत्म हो चुका था, अब रुपए भी खत्म हो गए। रुपए नहीं होने और सहायता नहीं मिलने के कारण पहलगाम से नहीं निकल पा रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में बाढ़