- Hindi News
- कैमिकल टैंकर फटा, आठ वाहन जले, 3 लोगों की मौत
कैमिकल टैंकर फटा, आठ वाहन जले, 3 लोगों की मौत
घटनाके बाद एक्सप्रेस हाईवे को बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक चंदवाजी बाईपास से निकाला जा रहा है। देर रात तक यही व्यवस्था थी। सुबह तक ट्रैफिक सुचारू हो सकता है, लेकिन जाम की स्थिति से बचने के लिए जयपुर से जाने वाले वाहन एक्सप्रेस हाईवे के बजाय आमेर-दिल्ली मार्ग से जा सकते हैं।
3 किमी तक सुनाई दिए धमाके
टैंकरमें हुए धमाके तीन किमी तक सुनाई दिए। लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों को छोड़ कर भाग गए। आसपास के मकान पुलिस ने खाली करा दिए। आग इतनी भीषण थी की वाहन पिघल गए। आपदाकर्मी, दमकल और पुलिस कर्मी एक घंटे तक नजदीक नहीं जा पाए। अन्य वाहनों की आग तो दो घंटे में बुझा दी गई, लेकिन टैंकर देर रात तक धधकता रहा।
भास्कर न्यूज. मानपुरामाचेड़ी / चंदवाजी
जयपुर-दिल्लीएक्सप्रेस हाईवे पर चंदवाजी के पास शनिवार रात सवा नौ बजे वाहन की टक्कर से कैमिकल से भरा टैंकर फट गया और उसमें आग लग गई। हाईवे से गुजर रहे आठ से दस वाहन चपेट में गए। घटनास्थल से तीन शव बरामद हुए हैं। 15 लोग झुलस गए। सभी निम्स में भर्ती हैं। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।
मानपुर माचेड़ी | आगइतनी भीषण थी कि टैंकर के कई हिस्से पिघल गए।