पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकार का एक साल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार का एक साल

जयपुर. राज्यसरकार का शुक्रवार को एक साल पूरा होने का दिन था। प्रदेशभर से दो लाख लोगों को आमंत्रित किया गया था। सरकार ने राजधानी में जश्न का आयोजन किया। जनपथ पर विधानसभा के ठीक सामने मंच से सरकार ने अपना विजन जनता के सामने रखा। कई वायदों के साथ जय-जय राजस्थान के लिए अपने इरादे स्पष्ट किए। उम्मीदों से भरी जनता ने भी सरकार की हर घोषणा पर तालियां बजाकर समर्थन दिया।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होना था, बड़ी संख्या में लोग सुबह 9 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए। महिलाओं का सबसे आगे का ब्लॉक भरा नहीं था तो पीछे रह गई महिलाओं को आगे बुलवा लिया गया। इसके बाद सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और उसके बाद भी शहर के चारों ओर की सड़कें जनपथ की ओर बहती दिखाई दे रही थीं। बाहर से आने वाले वाहनों को समारोह स्थल से दूरी पर ही रोक लिया गया था। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्थित रहा। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय दिया। समारोह स्थल पर भी आगे आने वाले और पीछे जाने वालों के लिए अलग-अलग पाथ बना दिए थे, ब्लॉक बनाए थे। सभी लोगों के लिए जमीन में बैठने की व्यवस्था की गई थी। सुबह सर्दी थी, बाद में धूप निकली तो सामान्य मौसम हुआ। खुशनुमा मौसम था, इसलिए लोगों काे परेशानी नहीं हुई। >पेज 9 भी पढ़ें