रैली में आई बस ने युवक को कुचला
हाइवे पर हादसा, केंद्रीय मंत्री ने एस्कॉर्ट कार से घायलों को अस्पताल भेजा
जयपुर . आगराहाईवे पर जटवाड़ा के पास शनिवार सुबह 9:30 बजे ट्रक, पिकअप और स्विफ्ट कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक बबलू सैनी की मौत हो गई, जबकि भोलाराम सहित पांच लोग घायल हो गए। इधर से गुजर रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी एस्कॉर्ट कार से घायलों को एसएमएस अस्पताल भिजवाया। गोयल राज्य सरकार के समारोह में शामिल जयपुर आए थे और मेंहदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। सड़क निर्माण के कारण एकतरफा यातायात व्यवस्था थी। दूध टैंकर को ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना हो गई।
भगदड़ : सभासमाप्त होने के बाद भीड़ एकसाथ लौटी। अंबेडकर सर्किल पर कुछ देर के लिए भगदड़ सी मची। सर्किल की रैलिंग टूट गई। बुजुर्ग गिर गया। उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां लापरवाही
मंत्री संवेदनशील