पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का शुभारंभ

निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर . राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्यमंत्री ने शनिवार को पांच बत्ती स्थित राजकीय गोदावरी देवी जाजू हॉस्पिटल में लोकार्पण किया। उन्होंने मधुमेह निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 108 एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश को 21 और 108 एंबुलेंस मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 21 केन्द्रों में स्क्रीनिंग का काम शुरू होगा। अब फ्री में ही कैंसर की स्क्रीनिंग हो सकेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और बेहतर योजनाओं के साथ कस्बे और गांव के लोगों में चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।