- Hindi News
- जगन्नाथ पुरी के लिए 26 दिसंबर को विशेष ट्रेन
जगन्नाथ पुरी के लिए 26 दिसंबर को विशेष ट्रेन
जयपुर . आईआरसीटीसीने जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए शीतकालीन ट्रेन शुरू की है। ट्रेन 26 दिसंबर को चंडीगढ़ से रवाना होकर इसी दिन शाम को जयपुर पहुंचेगी। 28 दिसबंर को पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद ट्रेन 29 दिसंबर को भुनेश्वर में लिंगराज मंदिर के लिए रवाना होगी। यहां कोर्णाक सूर्य मंदिर के दर्शन के बाद 30 दिसंबर को भुवनेश्वर से रवाना हो कर 1 जनवरी को जयपुर पहुंचेगी। आईआरसीटीसी के सहायक प्रबंधक पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि किराया 5,775 रुपए रहेगा। इसमें धर्मशाला, नाश्ता, भोजन और स्टेशन से धर्मशाला तक परिवहन की व्यवस्था भी शामिल होगी। ट्रेन की बुकिंग www.railtourismindia.com और बनीपार्क स्थित क्रिस्टल मॉल कार्यालय में करा सकते हैं।