- Hindi News
- आज सांगानेर, चौमूं और आमेर की सेना भर्ती रैली
आज सांगानेर, चौमूं और आमेर की सेना भर्ती रैली
जयपुर . आमेरकुंडा के सीआईएसएफ परिसर में रविवार को सांगानेर, चौमूं आमेर तहसील के युवकों की सेना भर्ती रैली होगी। इन तहसीलों के युवाओं की रविवार को दौड़ शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। जिला प्रशासन कलेक्टर के राजस्थान सरकार के वर्षगांठ समारोह में व्यस्त रहने के कारण शनिवार को भर्ती रैली नहीं हो पाई है। अब 16 दिसंबर को कोटपूतली तहसील के अभ्यर्थियों की अंतिम भर्ती रैली होगी। पहले कोटपूतली की भर्ती रैली शनिवार को होनी थी।