- Hindi News
- कॉमर्स कॉलेज के लिए दी 50 लाख रु. की सहायता
कॉमर्स कॉलेज के लिए दी 50 लाख रु. की सहायता
जयपुर. राजस्थानविश्वविद्यालय कॉमर्स कॉलेज के विकास के लिए कॉलेज के पूर्व छात्र एवं शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने 50 लाख रु. सहायता देने की घोषणा की है। लंबे अरसे के बाद मनाए गए कॉलेज के 59वें स्थापना दिवस समारोह में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने भी विधायक कोटे से 10 लाख रु. की सहायता देने की घोषणा की है। वे भी इस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं।
प्राचार्य प्रो. नवीन माथुर ने बताया कि इस मौके पर कॉलेज की एल्यूमिनाई एसोसिएशन का गठन कर उसकी पहली बैठक भी हुई। समारोह में शिक्षकों के आर्थिक सहयोग के स्थािपत मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण भी हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति हनुमान सिंह भाटी, सिंडिकेट सदस्य प्रो. जे.पी. सिंघल, डॉ. अनिल बंसल माननीय न्यायमूर्ति जे.के. रांका, कॉलेज एल्यूमिनी के प्रो. एस.सी. हाडा, न्यायाधिपति मनीष भण्डारी भी मौजूद थे। इस मौके पर कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य प्रो. बी.डी. भार्गव की स्मृति में व्याख्यान हुआ। इसे इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एण्टरप्राइज, हैदराबाद के निदेशक प्रो. आर.के. मिश्रा ने संबोधित किया गया।