पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर्स ने सीखी जटिल सर्जरी

डॉक्टर्स ने सीखी जटिल सर्जरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. राजस्थानके ईएनटी स्पेशलिस्ट का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शनिवार से शुरू हुआ। नारायण सिंह सर्किल स्थित इंद्रलोक सभागार में हुए अधिवेशन में डॉक्टर्स ने ईएनटी सर्जरी की नई तकनीक के बारे में जाना।

इस दौरान जैन ईएनटी हॉस्पिटल से डॉ. सतीश जैन और उनकी टीम ने 6 लाइव सर्जरी की। इनको सभागार में बैठे चिकित्सकों ने देखा और ऑपरेशन कर रहे डॉक्टरों से सवाल-जवाब भी किए। अधिवेशन में प्रदेश के साथ दिल्ली, चंडीगढ़, बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, नाइजीरिया से भी कई स्पेशलिस्ट आए। कई डॉक्टरों ने विभिन्न विषयों पर शोध पत्र पढ़े। विशिष्ट अतिथि डॉ. डीएल छंगाणी और डॉ. ए.एस. बाफना थे।

जटिल केस : 50 हजार में से किसी एक को होती है ऐसी बीमारी

जैन ईएनटी हॉस्पिटल में डॉ. सतीश जैन ने जालंधर से आए 11 वर्षीय सिमरन प्रीत का मेनिनगो एनसेफेलोकोली नामक बीमारी का लाइव ऑपरेशन किया। इसमें मस्तिष्क का कुछ भाग नाक तक में प्रवेश कर जाता है और रोगी के मस्तिष्क, नाक और चेहरे का आकार बदलने लगता है। दिमाग से पानी का रिसाव होने लगता है। करीब 50 हजार में से किसी एक को यह बीमारी होती है और इसका ऑपरेशन काफी जटिल होता है। सिमरन प्रीत की लाइव सर्जरी में न्यूरोसर्जन डॉ. पंकज गुप्ता ने सहयोग किया। एंडोस्कोपी द्वारा किए गए ऑपरेशन को सीखने के बाद वर्कशॉप में आए डॉक्टर्स ने बताया कि पहले इस तरह की सर्जरी केवल न्यूरोसर्जन करते थे, लेकिन अब इसे सीखने के बाद वे भी करेंगे।