पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना फाॅर्म ‘पहल’ कैसे करें

बिना फाॅर्म ‘पहल’ कैसे करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकखातेमें सीधे सब्सिडी जमा करवाने वाली केन्द्र सरकार की पहल योजना से एचपी के उपभोक्ता नहीं जुड़ पा रहे। दरअसल एचपी की एजेंसियों पर योजना के फाॅर्म ही नहीं हैं। ऐसे में उपभोक्ता योजना से जुड़ने के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे। दूसरी ओर योजना शुरू होने में महज 25 दिन का समय बाकी रह गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने 1 जनवरी से पहल योजना लागू करने की घोषणा की है। इसके तहत सभी एजेंसियों को उपभोक्ताओं के खाते जुड़वाने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश में कंपनी के करीब 22 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.70 लाख राजधानी में हैं। जिन्हें 11 एजेंसियों के माध्यम से कंपनी गैस सिलेंडर बेचती है। फाॅर्म नहीं मिलने से खाते की जानकारी देने के लिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी से बैरंग लौटना पड़ रहा है।

एचपी के उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

^एचपी की एजेंसियों पर आवेदन नहीं हैं। इससे उपभोक्ताओं को तो परेशानी हो ही रही है। साथ ही योजना से उपभोक्ताओं को जोड़ने का काम भी प्रभावित हो रहा है। -दीपक सिंह गहलोत, अध्यक्ष,राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन

^उपभोक्ताओं को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। सभी एजेंसियों पर फाॅर्म की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उच्चाधिकारियों से बात करूंगा। -गुरमीत सिंह, समन्वयक,ऑयल मार्केटिंग कंपनियां

जवाहर नगर के तरुण शर्मा दो हफ्तों से खाता जुड़वाने के लिए आनंद गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। फाॅर्म के अभाव में वे बैंक खाते और आधार की जानकारी एजेंसी को नहीं दे पा रहे। एजेंसी पर मौजूद कर्मचारी हर बार कुछ दिन बाद आने को कह रहा है।

सोढ़ाला कल्याणपुरी विस्तार निवासी मुकेश सेठ के घर एचपी का गैस कनेक्शन हैं। गैस सब्सिडी के लिए खाता जुड़वाने को महालक्ष्मी गैस एजेंसी पर गए। एजेंसी कर्मचारी ने एक हफ्ते बाद आने को कहा। पूछने पर पता चला कि अब तक फाॅर्म ही नहीं आए हैं।

केस-दो

केस-एक