पासपोर्ट अदालत में 300 लोगों की सुनवाई
लंबित प्रकरणों के लिए पासपोर्ट ऑफिस की ओर से शनिवार को झालाना डूंगरी स्थित कार्यालय में पासपोर्ट अदालत लगाई गई। इसमें प्रदेश भर से 320 लोगों ने अदालत में आवेदन किया। आवेदकों की समस्या सुनी गई। इसमें से अधिकतर के प्रकरणों को निस्तारण कर दिया गया। बाकी के लोगों से दस्तावेजों की पूर्ति कराई गई। इन्हें जल्द ही पासपोर्ट भेज दिए जाएंगे। पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने बताया कि अदालत में लोगों की सुविधा के लिए 7 काउंटर लगाए गए। इसमें से 4 काउंटरों पर सुनवाई हुई। बाकी पर फीस और जानकारी दी गई। अदालत में 150 लोगों को पासपोर्ट से संबंधित जानकारी और 160 लंबित पासपोर्ट का निस्तारण किया गया।