- Hindi News
- डॉ. हेतल आचार्य ने यूएस में दिया व्याख्यान
डॉ. हेतल आचार्य ने यूएस में दिया व्याख्यान
जयपुर. यूएनएसआरसी-स्पाईस(सोसाइटी फोर प्रमोशन ऑफ इंडियन कल्चर एंड एक्सपीरियंस) इंडिया क्लब की ओर से संयुक्त राष्ट्र के दाग हेमरशील्ड ऑडिटोरियम में डॉ. हेतल आचार्य ने ‘आयुर्वेद : जीवन का विज्ञान’ विषय पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर उन्हें आयुर्वेद तथा होलिस्टीक हीलिंग के प्रचार-प्रसार के लिए सेक्रेटरी जनरल के विशेष सलाहकार (बर्मा) विजय नांबियार ने प्रमाणपत्र से सम्मानित किया। स्पाईस इंडिया क्लब की एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों ने डॉ. आचार्य को यू.एन. का मोमेंटो प्रदान किया।