- Hindi News
- वसुंधरा जनता के द्वार जाकर कर रही हैं काम : गोयल
वसुंधरा जनता के द्वार जाकर कर रही हैं काम : गोयल
24 घंटे बिजली के लिए करार करने वाला राजस्थान दूसरा राज्य बना
वसुंधरा ने तीखे शब्दों में की थी तकरार
जयपुर। सरकारके एक साल के जश्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित है। गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री और पूरा मंत्रिमंडल संभागीय दौरों के जरिए जनता के द्वार जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो सुनकर दंग रह गया कि ये पहली सीएम हैं जो घर -घर पहुंचकर काम कर रही हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने इस मौके पर पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका की याद दिलाई। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने मोदी और वसुंधरा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कांग्रेस के आरोपों पर कटारिया ने कहा कि, दिमाग खराब है या समझ में नहीं आता है, इतने सारे काम हुए है, एक बार आंखें खोलकर देखो तो सही। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतपाल मलिक ने कहा कि सूरजगढ़ विधानसभा का उप चुनाव हारने के बाद मैंने वसुंधरा राजे से कहा कि राणी को कोई काणी नहीं कहता है। मलिक ने कहा, सीएम को बताया कि जो राणी को काणी कहने का साहस रखे, ऐसे लोगों को साथ रखे और संगत में रहे।
घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देने की योजना 24 इनटू 7 पॉवर फार ऑल पर विद्युत मंत्रालय की संयुक्त सचिव ज्योति अरोड़ा राजस्थान के ऊर्जा सचिव संजय मल्होत्रा ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर विद्युत मंत्रालय के विशिष्ट सचिव देवेन्द्र चौधरी मौजूद थे। राजस्थान दूसरा राज्य है, जिसे 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए चयनित किया गया है। इसके अन्तर्गत अक्षय ऊर्जा स्रोतों से 10240 मेगावाट सहित 14265 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत उत्पादन क्षमता विकसित की जाएगी। प्रसारण वितरण तंत्र को 2018 तक विकसित और सुदृढ़ करते हुए 25 लाख ग्रामीण 5 लाख शहरी घरेलू आवासों को बिजली उपलब्ध कराई जाएगी एवं विद्युत छीजत को 24.4 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक लाया जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत 5 वर्षों में 1 लाख 57 हजार 472 करोड़ रुपए की योजनाओं पर कार्य होगा। इसमें से राज्य क्षेत्र में विद्युत उत्पादन वृद्धि के लिए 26192 करोड़ रुपए, प्रसारण में 11529 करोड़ रुपए, वितरण में 10478 करोड़ रुपए सहित कुल 48199 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
समारोह में डेढ़ घंटे देरी से करीब 2 बजकर 20