पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान और सौराष्ट्र रणजी मैच आज से

राजस्थान और सौराष्ट्र रणजी मैच आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेजबान राजस्थान टीम रविवार से होने वाले अपने दूसरे रणजी मैच में सौराष्ट्र से भिड़ेगी। सवाई मान सिंह स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में राजस्थान पहली जीत के लिए उतरेगा। पहले मैच में राजस्थान ने गुजरात से ड्रॉ खेला था। सौराष्ट्र से मैच के लिए राजस्थान टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राजस्थान-सौराष्ट्र के बीच अब तक कुल छह मैच खेले जा चुके हैं। इनमें सौराष्ट्र के खाते में चार जीत हैं, जबकि राजस्थान को एक सफलता मिली। एक मुकाबला ड्रॉ रहा।

राजस्थान टीम के मौजूदा कप्तान पंकज सिंह सौराष्ट्र के खिलाफ अब तक हुए सभी छह मुकाबलों में खेले हैं। इस दौरान उन्होंने नौ पारियों में 25 विकेट हासिल किए, जिनमें तीन बार पारी में पांच विकेट शामिल हैं। सौराष्ट्र के खिलाफ राजस्थान का अधिकतम स्कोर 396 रन है।

एसएमएस स्टेडियम पर 2011-12 में खेले गए पिछले मैच में सौराष्ट्र को 229 रन से हराया था, जबकि 2012-13 में पिछले सत्र में दोनों टीमों का मुकाबला केएल सैनी स्टेडियम पर हुआ









राजस्थानटीम : पंकजसिंह (कप्तान), अशोक मेनारिया, विनीत सक्सेना, सिद्धार्थ सर्राफ, रॉबिन बिष्ट, राजेश बिश्नोई सीनियर, पुनीत यादव, अर्जित गुप्ता, दिशांत याग्निक, अजीम अख्तर, दीपक चाहर, मनजीत चौधरी, शैलेंद्र गहलोत अरिष्ठ सिंघवी।