पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर के आदित्य वर्धन ने जीते दोहरे खिताब

जयपुर के आदित्य वर्धन ने जीते दोहरे खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर के आदित्य वर्धन इंटर कॉलेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सबसे तेज धावक रहे। एसएस जैन सुबोध कॉलेज के आदित्य ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में संपन्न चैंपियनशिप के अंतिम दिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ (11.07 सैकंड) के साथ 200 मीटर दौड़ (22.77 सै.) में भी बाजी मारी। राजस्थान कॉलेज के धर्मवीर 11.13 सैकंड के साथ फर्राटा दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में कानोड़िया कॉलेज की निशा 100 मीटर दौड़ (13.75 सै.) में अव्वल रहीं, तो 100 मी. बाधा दौड़ में इसी कॉलेज की संतोष (21 सै.) ने पहला स्थान हासिल किया, तो कानोडिया की अनिशा 21.16 सैकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। चैंपियनशिप में राजस्थान कॉलेज के धर्मवीर ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट का खिताब जीता, तो महिला वर्ग में झुंझुनूं के एमके साबू कॉलेज की अनुराधा सर्वश्रेष्ठ रहीं।

शनिवार को चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों की हैमर थ्रो स्पर्धा में सुबोध कॉलेज के भरत और दिव्यांश ने प्रथम दो स्थान प्राप्त किए। 1500 मीटर दौड़ में सीसीटी, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के तेजपाल (4:19.50 मिनट) ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सुबोध कॉलेज के अंकित दूसरे स्थान पर रहे। पुरुषों की हाफ मैराथन में अलवर के संजय पहले स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में झुंझुनूं की कविता ने 200 मीटर दौड़ जीती, तो पूजा डारा ने 1500 मीटर दौड़ अपने नाम की। झुंझुनूं की टीम ने चार गुणा 100 मीटर रिले में स्वर्ण जीता। सीकर की शर्मिला 10 हजार मी. दौड़ में तो बबली देवी हाफ मैराथन में पहले स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो स्पर्धा में जयपुर की कविता ने पहला स्थान हासिल किया।

, वहीं ट्रिपल जंप में भरतपुर की हेमलता शीर्ष स्थान पर रहीं। झुंझुनूं की रोशन दूसरे कानोडिया की सरोज तीसरे स्थान पर रहीं।