पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाथू और खलील की घातक गेंदबाजी से राजस्थान हावी

नाथू और खलील की घातक गेंदबाजी से राजस्थान हावी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथू सिंह (5/35) खलील अहमद (5/21) की घातक गेंदबाजी की मदद से राजस्थान ने कूच बिहार ट्रॉफी मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच पर पकड़ बना ली है। केएल सैनी स्टेडियम पर खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन राजस्थान ने पहली पारी में 391 रन बनाने के बाद छत्तीसगढ़ की पारी मात्र 83 रन पर समेट दी। हालांकि मेजबान टीम ने छत्तीसगढ़ को फॉलोऑन नहीं दिया और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए चार रन बना लिए थे।

इससे पूर्व शनिवार को 4/257 रन से आगे खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने पहली पारी में 391 रन का मजबूत स्कोर बनाया। उसके लिए महिपाल ने 164 रन बनाए।

खलील अहमद

नाथू सिंह