एसबीबीजे को जीत नहीं दिला सके असलम
जयपुर के विराज भार्गव और मेहुल बिरिडा ने अंतरराज्यीय टेनिस टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। विराज ने बालकों के अंडर-10 वर्ग में श्रीगंगानगर के कुशाग्र को 5-1 से हराया, तो मेहुल ने नमन को इसी अंतर से मात दे अगले राउंड में जगह बनाई। अंडर-14 वर्ग में जयपुर के देवांश, सीकर के देवव्रत तथा बीकानेर के अनिरुद्ध ने अपने मुकाबले जीते। अंडर-18 में जयपुर के बीकानेर के केशव, पार्थ शर्मा और अल्पेश जीतने में सफल रहे। बालिकाओं में जयपुर की साची, ईशिका राधिका के साथ कोटा की कोमल ने अगले दौर में प्रवेश किया।
फ्रीस्टाइल रेस्लिंग 11 जनवरी को : अगलेवर्ष 11 जनवरी को जयपुर में पहली बार फ्री स्टाइल रेस्लिंग होगी।
इसमें भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय रेसलर भाग लेंगे।
विराज और मेहुल जीते