- Hindi News
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र जुटाएगा 1000 करोड़ रुपए
बैंक ऑफ महाराष्ट्र जुटाएगा 1000 करोड़ रुपए
जयपुर. बैंकऑफ महाराष्ट्र ने बेसल तीन के तहत टीयर वन बांड्स के माध्यम से 1000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है। इसमें 500 करोड़ रुपए का ग्रीन शू ऑप्शन भी होगा। बैंक अगले साल एफपीओ लाने पर भी विचार कर रहा है। यह जानकारी शनिवार को बैंक के चेयरमैन सुशील मुहनोत ने दी। बैंक ने एनपीए पर लगाम लगाने के लिए फील्ड जीएम नियुक्त करने और कर्ज की तेजी से रिस्ट्रक्चरिंग जैसे कदम उठाए हैं।