पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं की सप्लाई रुकने से मैदा, सूजी में उछाल

गेहूं की सप्लाई रुकने से मैदा, सूजी में उछाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. दालोंके साथ-साथ इन दिनों मैदा सूजी के भावों में भी तेजी का रुख बना हुआ है। मिल डिलीवरी दड़ा गेहूं में शनिवार को 1685 रुपए प्रति क्विंटल पर तेजी बरकरार रही। उपभोक्ता मांग निकलने से मैदा सूजी दो दिन में 20-20 रुपए प्रति 50 किलो और महंगी हो गई। ब्रोकर महेश मोदी ने बताया कि प्रदेश की उत्पादक मंडियों में गेहूं की आवक में कमी आने से गेहूं उत्पादों में अभी और तेजी के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं। उत्पादन केंद्रों पर मूंग का स्टॉक पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 40 प्रतिशत कम है। कारोबारी कमल सैनी के अनुसार केकड़ी-किशनगढ़, मेड़ता शेखावटी लाइन से पड़ते के अभाव में मूंग की आवक नहीं हो रही है।