- Hindi News
- मांग निकलने से चांदी 200 रुपए महंगी, सोने के भाव स्थिर
मांग निकलने से चांदी 200 रुपए महंगी, सोने के भाव स्थिर
जयपुर. कमजोरकारोबार के दौरान स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना अपरिवर्तित बना हुआ था, जबकि चांदी महंगी हो गई। जेवर निर्माताओं की मांग निकलने से चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 200-200 रुपए प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई। सोना स्टैंडर्ड एवं जेवराती सोने में कोई उतार चढ़ाव नहीं आया। भाव :- चांदी (999) 38,700, चांदी रिफाइन 38,200 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,250 रुपए, सोना जेवराती 25,900 रुपए, वापसी 25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम।