पॉलीथीन मुक्त शहर के लिए बांटे बोर्ड
जयपुर|नगर निगमकी ओर से शहर को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सोढ़ाला क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया।
परियोजना अधिकारी मनीष तिवारी ने बताया कि शाखा शहर में 200 दुकानदारों को पॉलीथीन हटाओ, जीवन बचाओ, स्वच्छ जयपुर बनाओ के बोर्ड वितरण कर चुकी है, जिन्हें दुकान पर लगाना होगा। सिटी मिशन मैनेजर अमित शर्मा ने बताया कि शाखा हसनपुरा, ईएसआई डिस्पेंसरी, सोढ़ाला और न्यू सांगानेर रोड के पॉलीथीन उपयोग करने वाले दुकानदारों को कपड़े के बैग उपलब्ध करा चुकी है। अब इस क्षेत्र में पॉलीथीन उपयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।