पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच में हुआ साबित, डीएसपी ने नियमों के खिलाफ जाकर की कार्रवाई

जांच में हुआ साबित, डीएसपी ने नियमों के खिलाफ जाकर की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। सीओसिटी दुर्गसिंह राजपुरोहित ने नियमों के खिलाफ जाकर लोकसभा चुनाव के दौरान ड्राई डे पर होटल बार पर कार्रवाई की थी और संचालक को गिरफ्तार किया था। एएसपी की जांच में यह साबित हो गया है। एएसपी की जांच को एसपी ने भी सही माना है और इस संबंध में मानवाधिकार आयोग को लिखा है। ये कार्रवाई होटल रॉयल राजस्थान फ्रेंड्स होटल और बार में की गई थी। सीओ सिटी दुर्गसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ड्राई डे के दौरान होटल रॉयल राजस्थान बार जयपुर रोड स्थित फ्रेंड्स होटल से शराब जब्त की गई थी। रॉयल राजस्थान के संचालक जयंत खीचड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस संबंध में जयंत खीचड़ ने मानवाधिकार आयोग में परिवाद पेश किया था कि उसके खिलाफ नियम विरुद्ध कार्रवाई की गई है। एसपी ने एएसपी से इसकी जांच करवाई थी।