पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झुलसी लड़की के बयान पर पुलिस को भरोसा नहीं

झुलसी लड़की के बयान पर पुलिस को भरोसा नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | आमेरतहसील के रोजदा गांव में शुक्रवार तड़के 11 वीं में पढ़ने वाली लड़की अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। लड़की ने घटना के पीछे किसी युवक का हाथ बताया है, लेकिन पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए खुदकुशी का प्रयास करने का अंदेशा जताया है। थानाप्रभारी विक्रम सिंह के मुताबिक, एसएमएस अस्पताल में भर्ती छात्रा ने पर्चा बयान में बताया कि वह तड़के करीब 4 बजे कमरे से उठकर रसोई में पानी पीने गई थी, जहां चेहरे पर कपड़ा बांधे एक युवक ने खिड़की की तरफ से उस पर केरोसिन के साथ जलती तीली फेंककर आग लगा दी। वह केरोसिन फेंकने वाले को नहीं पहचानती।

दूसरी तरफ, लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वह घटना के समय जाग रही थी। उसने बेटी को रसोई से निकलते वक्त आग की लपटों से घिरे देखा, लेकिन किसी भी युवक को देखने से इनकार किया है। छात्रा के दादा ने बताया कि वे रसोई में गए तब वहां स्टोव पड़ा था, पर उसमें केरोसिन नहीं था। घटनास्थल पर केरोसिन सिर्फ एक जगह बिखरा मिला। यदि कोई केरोसिन फेंकता तो काफी जगह बिखरता। पुलिस के मुताबिक, छात्रा को अक्सर मोबाइल फोन पर बातें करते देखकर परिजनों ने डांटा भी था।