पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | शिप्रापथइलाके में शुक्रवार को न्यू सांगानेर रोड पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना थाना दक्षिण ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि ड्राइवर भाग गया। एएसआई बदन सिंह ने बताया कि स्वर्णपथ मानसरोवर निवासी मनोज सैनी (30) शाम को बाइक से सांगानेर की तरफ जा रहा था। तभी वीर तेजाजी मंदिर के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।



उसे गंभीर हालत में धन्वंतरि अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया।